{"_id":"5ddbd48a8ebc3e54f143b51d","slug":"aprajita-shahjahanpur-news-bly38540519","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन और मन स्वस्थ रखने को योग से जुड़े छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन और मन स्वस्थ रखने को योग से जुड़े छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सोमवार को पुवायां के द सेक्रेड हार्ट एकेडमी में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग आचार्य अरविंद सक्सेना ने छात्राओं को तमाम प्रकार के योग और उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया। कहा कि तन और मन स्वस्थ रखने के लिए छात्राएं योग से जुड़ें।
योग आचार्य अरविंद सक्सेना ने कहा कि योग पुरातन काल से चला आ रहा है, लेकिन आजकल भागदौड़ और तनाव भरी जीवन शैली में इसकी ज्यादा आवश्यकता है। योग के माध्यम से बिना दवाओं के भी रोगों को कम या ठीक किया जा सकता है। इतना ही कई रोगों को जड़े से खत्म किया जा सकता है, जो लोग नियमित योग करते हैं वह बीमारियों से बचे रहते हैं और निरोगी रहकर दीर्घायु को प्राप्त होते हैं।
इससे पूर्व स्कूल के डॉयरेक्टर संजीव मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य संध्या अवस्थी, प्रतिभा त्रिवेदी, सूर्यप्रकाश तिवारी आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर योग शिविर का शुभारंभ किया। अरविंद सक्सेना ने छात्राओं को वज्रासन, तितली आसन, हास्यासन, मंडूक आसन, साइकिलिंग आसन, कछुआ आसन, कालभैरव आसन सहित तमाम योग आसनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आंखों की रोशनी बढ़ाने से संबंधित कई व्यायाम भी बनाए। आयोजन में वैभव शर्मा, पवन मिश्रा सहित तमाम शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
अपराजिता के तहत योग शिविर से तमाम जानकारियां मिलीं। कई प्रकार के योग भी सीखने को मिले और योग से होने वाले लाभ भी जाने।
महक गुप्ता, छात्रा पुवायां
योग शिविर बहुत ही अच्छा कार्यक्रम था। योग के विभिन्न आसन और उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी मिली। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
आराध्या मिश्रा, छात्रा पुवायां
योग शिविर में आए आचार्य ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। आंखों से संबंधित योग बताए गए जो बहुत ही काम के हैं और करने में भी सरल हैं। सभी लोगों को योग करना चाहिए।
आरोही मिश्रा, छात्रा पुवायां
अपराजिता के तहत स्कूलों में योग शिविर का आयोजन सराहनीय है। योग के माध्यम से जानकारी दी गई कि मुसीबत में फंसने पर किस प्रकार खुद ही अपनी मदद की जा सकती है। अन्य योग आसन भी अच्छी जानकारी के साथ करके दिखाए गए।
भूमि गुप्ता, छात्रा पुवायां