{"_id":"65f9e8fcb7eb3aa6b703fdd4","slug":"appoint-officers-to-monitor-bank-accounts-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-115327-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैंक खातों की निगरानी के लिए नियुक्त करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैंक खातों की निगरानी के लिए नियुक्त करें अधिकारी
Wed, 20 Mar 2024 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
बैठक में दिशानिर्देश देेते जिला निर्वाचन अधिकारी। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन व्यय से संबंधित गाइडलाइन के अनुपालन के लिए कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
डीएम ने एलडीएम को निर्देश दिए कि सभी बैंकर्स अपने-अपने शाखा में एक समर्पित अधिकारी की ड्यूटी लगाएं, जो नियमित लेनदेन की सघन निगरानी करें।
निर्देश दिए कि गांव के लोगों के भी खातों पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने वाहनों की चेकिंग करने के लिए भी निर्देशित किया। कहा कि सभी अधिकारी चुनाव में सतर्क रहकर कार्य करें। निर्वाचन में किए गए सभी कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन भी किया जाए। बताया कि लोकसभा प्रत्याशी के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपये है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।