{"_id":"6248a2e3bced031cf02cbb88","slug":"appeal-to-keep-cleanliness-around-the-houses-shahjahanpur-news-bly480160367","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
खुटार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर शुभारंभ करते चेयरमैन अनुपम शुक्ला
- फोटो : POWAYAN
खुटार। नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने शनिवार को सीएचसी पर फीता काट कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर चेयरमैन ने लोगों से घरों के आसपास साफ सफाई रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सफाई से संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप वर्मा ने बताया कि गंदे पानी के भराव से मच्छर और बीमारियां फैलती हैं। अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 15 से 30 अप्रैल तक दिमागी बुखार नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जाएगा।
दिमागी बुखार नियंत्रण पखवाड़े के तहत आशा बहुएं गांवों में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। बुखार के रोगियों की पहचान कर उनका इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को बुखार आता है तो सीएचसी आकर इलाज कराएं।