फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Any citizen voters to be released from

कोई भी नागरिक वोटर बनने से छूटे

Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Any citizen voters to be released from
कोई भी नागरिक वोटर बनने से छूटे - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जारी संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को विशेष अभियान का दूसरा चरण आयोजित हुआ। जिले में निर्वाचन अधिकारियों की टीम बूथों पर औचक निरीक्षण करती रही और बीएलओ द्वारा जारी पंजीकरण, शुद्धीकरण आदि के कामों का मुआयना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम राम गणेश ने कहा कि कोई भी अर्ह नागरिक वोटर बनने से न रह जाए और इसके लिए बीएलओ घर - घर जाकर सत्पायन करते हुए सूची को अपडेट कराएं।
रविवार को डीएम ने शहर के रामनगर स्थित खालसा शिशु शिक्षा सदन में बने बूथ का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत में कहा कि विशेष अभियान का तीसरा चरण नौ अक्तूबर और चौथा चरण 23 अक्तूबर को जिले में आयोजित होना है। इस विशेष अभियान वाले दिन बीएलओ की अपने तैनाती वाले स्थल पर हाजिर होना जरूरी है और अन्यथा की सूरत में उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही होगी। एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर युवा नागरिक को इस अभियान में अभी से ही पंजीकृत करना ताकि वह होने वाले चुनाव में अपने मताधिकार की प्रयोग कर सके। इस दौरान उनके साथ सीडीओ टीके शिबु, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दूबे आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

सिंधौली में बिना फार्म भराए बैठे मिले बीएलओ
सिंधौली/ पुवायां। रविवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के औचक निरीक्षण पर सीडीओ टीके शिबु सिंधौली पहुंचे। यहां बूथ संख्या 280 व 281 का निरीक्षण किया। बूथ संख्या 281 पर बीएलओ द्वारा एक भी फार्म-छह न भरवाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया कि वह घर घर जाकर फार्म भरवाये और लोगों को जागरूक करें। इसके बाद सीडीओ पुवायां क्षेत्र में बूथो के निरीक्षण पर पहुंचे। संबंधित बीएलओ को कहा कि सभी पात्र वोटरों को पंजीकृत करने के लिए उनके घरों पर भी जाएं और पूरी जानकारी कर सूचीबद्ध होने से बचे रह गए वोटरों का आवेदन पंजीकृत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed