{"_id":"624750a80f2c2c31fe799534","slug":"anti-romeo-team-will-be-active-again-to-deal-with-martyrs-shahjahanpur-news-bly480057385","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों से निपटने को फिर से सक्रिय होगी एंटी रोमियो टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों से निपटने को फिर से सक्रिय होगी एंटी रोमियो टीम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गली के नुक्कड़ और स्कूल-कॉलेजों के बाहर चक्कर लगाने वाले शोहदों से निपटने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर लौटते ही एंटी रोमियो टीम को फिर से सक्रिय करने के लिए खाका तैयार किया गया। सीओ सिटी सरवणन टी. ने टीम गठित कर महिला थाने को निर्देश दिए हैं।
योगी सरकार ने 2017 में सरकार बनने के बाद बाजार, पार्क और स्कूल-कॉलेजों के बाहर होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एंटी रोमियो दस्ते गठित किए थे। टीम में महिला एसआई व कांस्टेबल के साथ पुरुष सिपाही भी रहते थे। पिछले दिनों विधानसभा चुनाव के कारण पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगने के कारण एंटी रोमियो टीम निष्क्रिय हो गई थीं। चुनाव कराने के बाद पुलिसकर्मी छुट्टी पर चले गए। इसके चलते टीम का दोबारा से गठन नहीं हो सका।
इधर, एंटी रोमियो टीम की सक्रियता कम होने के बाद शोहदे फिर से सक्रिय हो गए थे। गत दिनों चौक कोतवाली में छात्राओं ने भ्रमण के दौरान सीओ सिटी के सामने अपनी परेशानी को बताई। बोलीं- घर से निकलते समय गली के नुक्कड़ पर शोहदों की भीड़ रहती है। इसके चलते आने-जाने में दिक्कत होती है। सीओ सिटी सरवणन टी. ने उनकी बात का संज्ञान लेते हुए एंटी रोमियो टीम को सक्रिय करने के निर्देश महिला थाने को दिए हैं।
विज्ञापन
महिला स्टाफ को थाने से मिलेंगे दो सिपाही
एंटी रोमियो टीम के पास अपना तो पर्याप्त स्टाफ है, पर पुरुष सिपाहियों के न होने से टीम काम नहीं कर पा रही थी। सीओ सिटी ने सभी थानों को निर्देश दिए कि जिस क्षेत्र में टीम पहुंचेंगी, वहां के दो सिपाही टीम के साथ रहेंगे। इससे अराजकतत्वों पर कार्रवाई में बाधा नहीं आए।
विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पुलिसकर्मियों के छुट्टी पर जाने के चलते एंटी रोमियो टीम दोबारा से सक्रिय नहीं हो सकी थी। एक बार फिर से एंटी रोमियो टीम को बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर निगहबानी शुरू की जाएगी। इससे छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिल सके। -सरवणन टी, सीओ सिटी।