फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Answer of absent employees sought from Kheda Rath PHC

Shahjahanpur News: खेड़ा रठ पीएचसी से गैरहाजिर कर्मचारियों का जवाब तलब

Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Answer of absent employees sought from Kheda Rath PHC
जैतीपुर की खेड़ा रठ पीएचसी पर मरीज देखते सीएचसी प्रभारी। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
जैतीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शजर ने शुक्रवार को खेड़ा रठ गांव जाकर वहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां के प्रसव कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को पीएचसी से बगैर अवकाश के गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों का जवाब तलब किया।
विज्ञापन

खेड़ा रठ पीएचसी में कोई डॉक्टर तैनात नहीं होने से वहां फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों की देखरेख में मरीजों का उपचार हो रहा है। बृहस्पतिवार को पड़ताल में खेड़ा रठ पीएचसी के प्रसव कक्ष पर सुबह सवा 10 बजे ताला लटका मिला था और वार्डबॉय के अलावा कोई कर्मचारी नहीं मिला। शुक्रवार को खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने पर डॉ. शजर ने संज्ञान लेकर खेड़ा रठ पीएचसी पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण करने के बाद मरीजों को दवाएं दीं और एक दिन पहले अनुपस्थित रहे कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने केंद्र में रखे उपकरण देखे और अस्पताल परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अस्पताल की टूटी चहारदीवारी और सामने बह रहे नाले की सफाई के विषय में पूछे जाने बताया कि इस बारे में अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed