फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ansh Tiwari batted brilliantly to give Elite Academy victory

Shahjahanpur News: अंश तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी कर एलाइट अकादमी को दिलाई जीत

Tue, 18 Nov 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ansh Tiwari batted brilliantly to give Elite Academy victory
जलालाबाद में अंश तिवारी को मैन आफ दा मैच का पुरस्कार देते आयोजक। स्रोत: स्वयं
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर अंडर-14 क्रिकेट लीग में सोमवार को एलाइट क्रिकेट अकादमी ने गुर्जर क्रिकेट अकादमी को दस विकेट से हरा दिया। अंश तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

सुबह एलाइट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर क्रिकेट अकादमी शाह क्लब शाहजहांपुर की टीम ने 67 रन बनाए। कृष्णा ने 15 और आर्यन ने दस रन बनाए। एलाइट की ओर से अंश तिवारी ने चार, आरव ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलाइट क्रिकेट अकादमी की टीम ने 17 ओवर में केवल एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

अंश तिवारी ने सर्वाधिक 44 व कुश ने 18 रन बनाए। अंश को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर अमरीश शर्मा, सुंदरम और विशाल स्कोरर रहे। आयोजक रजत शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बैडमिंटन : अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में महाविद्यालय स्तरीय बैडमिंटन महिला ट्रायल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन अंतर महाविद्यालीयीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग में कुल 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला एकल वर्ग के फाइनल में निष्ठा ने कोमल को 21-09 व 21-12 से पराजित किया। युगल वर्ग में निष्ठा एवं कोमल की जोड़ी ने सौम्या वर्मा और निष्ठा सक्सेना की जोड़ी को 21-10 व 21-15 से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। प्राचार्य प्रोफेसर मोहसिन हसन खान ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की। कॉलेज के क्रीड़ा सचिव प्रो. फैयाज अहमद ने बताया कि महाविद्यालय बैडमिंटन महिला टीम में चयनित छात्राएं अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष सैयद अनीस अहमद, डॉ. सैयद साद, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. परवेज मोहम्मद, डॉ. जमाल अख्तर सिद्दीकी, डॉ. शाइस्ता खान आदि मौजूद रहे। संवाद

जलालाबाद में अंश तिवारी को मैन आफ दा मैच का पुरस्कार देते आयोजक। स्रोत: स्वयं

जलालाबाद में अंश तिवारी को मैन आफ दा मैच का पुरस्कार देते आयोजक। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed