{"_id":"62e2db8297f15a7ab7390c26","slug":"another-exercise-to-remove-hanuman-temple-from-the-highway-shahjahanpur-news-bly492808750","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से हनुमान मंदिर को हटाने के लिए मंत्री ने की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से हनुमान मंदिर को हटाने के लिए मंत्री ने की वार्ता
विज्ञापन
तिलहर चीनी मिल गेस्ट हाउस में बाबा राम लखन गिरी से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर के कचियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच से हटाए जाने को लेकर एक बार फिर कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को चीनी मिल गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने डीएम और मंदिर के महंत, पार्टी के नेताओं व हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के बीच लगभग दो घंटे तक समझौता वार्ता की। इस दौरान मंदिर को हटाए जाने का मसौदा तैयार किया गया। कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया कि पहले पास में दूसरा भव्य मंदिर बनाया जाएगा, इसके बाद मंदिर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, डीएम उमेश प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसडीएम राशि कृष्णा, विधायक सलोना कुशवाहा, हनुमान मंदिर के महंत बाबा रामलखन गिरी, हिंदू संगठनों के पदाधिकारी चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंच गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बाबा राम लखनगिरी से अनुरोध करते हुए मंदिर को सड़क मार्ग से हटाकर पास में सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की बात की।
बातचीत के दौरान महंत रामलखन गिरी ने कहा कि वह सभी से सहमति के बाद निर्णय ले सकेंगे। इस दौरान एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने बाबा रामलखन गिरी से एक कमरे में बैठकर काफी देर तक वार्ता की। बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच मंदिर को हटाए जाने का मसौदा तैयार किया गया है। बाद में मंदिर के महंत को शुक्रवार को दोबारा बातचीत के लिए प्रशासन ने बुलाया है।
विज्ञापन
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने महंत और हिंदूवादियों को भरोसा दिलाया कि पहले दूसरे मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा, उसके बाद ही मंदिर को उस स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर, देवेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तिलहर में रोडवेज बस बनाने की मांग
लोगों ने कैबिनेट मंत्री से नगर में रोडवेज की बसें न रुकने की शिकायत करते हुए हाईवे किनारे बस अड्डा बनवाने की मांग की। मंत्री ने कहा कि इस बाबत वह परिवहन मंत्री से बात करेंगे।