फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Another accused arrested in case of removing head of elder from pyre

Shahjahanpur News : दूसरे आरोपी ने किया सनसनीखेज खुलासा, बताया इसलिए निकाला था चिता खोदकर सिर

Thu, 28 Jul 2022 02:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Jul 2022 02:54 AM IST
सार

थाने पर आरोपी मनोज से पुलिस ने पूछताछ की। मनोज ने बताया कि उसके दोस्त सुरेंद्र के पिता तंत्र विद्या करते हैं। ताबीज बनाने के लिए कुबेर का सिर निकाला था। वे तीनों दोस्त होने के साथ ही आपस में रिश्तेदार भी हैं।

विज्ञापन
Another accused arrested in case of removing head of elder from pyre
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

शाहजहांपुर में तिलहर के गांव पिपरौली में जलती चिता से शव का सिर तंत्र विद्या के लिए निकाला गया था। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र व उसका पिता तंत्र विद्या जानते हैं। ताबीज बनाने के लिए उसने सिर को निकाला था। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ शव का अनादर करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गांव पिपरौली निवासी 60 वर्षीय कुबेर गंगवार का बीमारी के चलते सोमवार को मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन के लौटने के बाद गांव का एक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ जलती चिता के पास पहुंचा और शव को क्षत-विक्षत करके सिर को निकाल लाया। गांव के उपेंद्र उर्फ गोपी ने सिर को अपने घर में भूसे में रख लिया। बाद में कुछ लोगों ने जब यह घटना देखी तब पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


गांव के लोग उपेंद्र के घर के आसपास एकत्र हो गए। पुलिस ने उपेंद्र के घर से सिर बरामद कर लिया और रात में ही उपेंद्र को थाने ले आए। मृतक कुबेर के पुत्र विशाल की ओर से गांव के उपेंद्र उर्फ गोपी, गांव रुद्रपुर निवासी सुरेंद्र और तिलहर के मोहल्ला भक्शी निवासी मनोज के खिलाफ आईपीसी की धारा 257 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी उपेंद्र के बाद देर रात दूसरे आरोपी मनोज को एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी सुरेंद्र अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तंत्र विद्या के लिए सिर निकाला था
थाने पर आरोपी मनोज से पुलिस ने पूछताछ की। मनोज ने बताया कि उसके दोस्त सुरेंद्र के पिता तंत्र विद्या करते हैं। ताबीज बनाने के लिए कुबेर का सिर निकाला था। वे तीनों दोस्त होने के साथ ही आपस में रिश्तेदार भी हैं।

सिर का किया अंतिम संस्कार
कुबेर के सिर को गोपी की मां अर्चना ने पुलिस के सुपुर्द किया था। बुधवार को कुबेर के सिर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच गांव के तमाम लोग भी मौजूद रहे।

चिता से शव निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि तंत्र विद्या के लिए सिर निकाला था। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। -अमित कुमार, सीओ तिलहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed