फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ANM suspended over negligence

कार्य में लापरवाही पर भावलखेड़ा की एएनएम निलंबित 

Thu, 10 Aug 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
ANM suspended over negligence
nurse - फोटो : file pic
सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने और दायित्वों का निर्वाह सही से न करने पर भावलखेड़ा ब्लॉक की एएनएम को सीएमओ डॉ.आरपी रावत ने निलंबित कर दिया। भावलखेड़ा में कार्यरत एएनएम अनुपम पर आशा वर्कर ने गंभीर आरोप लगाकर जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की थी। मामले की जांच डिप्टी सीएमओ से कराई गई। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद एएनएम अनुपम को सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने निलंबित कर दिया। तीन बिंदुओं पर हुई जांच के बाद कार्रवाई की गई है। इसमें सबसे पहला एएनएम द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया गया। सरकारी और अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने का आरोप है। इसके अलावा आशा के कार्यों का सत्यापन न करना भी शामिल है। भावलखेड़ा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंबरीश कुमार के मुताबिक अधिकरियों के आदेश की नाफरमानी ही निलंबन की मुख्य वजह बनी। डॉ. अंबरीश ने यह भी बताया कि यह कर्मचारी पहले भी विवादों में रही हैं। इससे पहले यह पुवायां में कार्यरत थी। वहां से स्थानांतरित होकर भावलखेड़ा आई थीं। निलंबन की पुष्टि सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने की है। उन्होंने कहा कि कार्य न करने और कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed