{"_id":"692de269ab110df49808e717","slug":"ankits-batting-led-to-victory-for-science-xi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-159189-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंकित की बल्लेबाजी से जीती साइंस इलेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंकित की बल्लेबाजी से जीती साइंस इलेवन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बल्लेबाज डॉ.अंकित अवस्थी को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग में साइंस इलेवन ने एसडीएस इलेवन को नौ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टीम के डॉ.अंकित अवस्थी ने शानदार बल्लेबाजी कर रोमांच पैदा कर दिया।
टॉस जीतकर एसडीएस इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 16 ओवर में छह विकेट खोकर 95 रन बनाए। साइंस-11 की टीम ने जवाब में 6.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। टीम के डॉ. अंकित अवस्थी ने 19 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौके जड़कर 55 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
डॉ. आलोक सिंह ने कमेंटरी की। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्रो. आदित्य सिंह, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. शालीन सिंह, डॉ. प्रांजल शाही, डॉ. शिशिर शुक्ला आदि मौजूद रहे।