फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anil uncontested Sangh And became minister Amit

अनिल निर्विरोध जिलाध्यक्ष और अमित बने मंत्री

Wed, 20 May 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 20 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Anil uncontested Sangh And became minister Amit
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में विलीन हुए जिले के दोनों धड़ों की गुटबाजी बुधवार को फिर प्रांतीय पदाधिकारियों के सामने सतह पर आ गई। मौका था गांधी भवन सभागार में परिषद के अधिवेशन का। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर चार विभिन्न पदों के लिए दोनों गुटों ने नामांकन कराने शुरू किए, लेकिन चुनाव प्रक्रिया की कुछ खामियों को लेकर रार इतनी बढ़ी कि एक गुट ने बायकाट कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल, प्रदेश स्तर पर परिषद के तीनों गुटों का विलय होने पर जिले में सक्रिय अनिल दीक्षित और डॉ. अजय नागर गुट ने भी दो सप्ताह पहले आपसी विलय की घोषणा की थी। यही नहीं, गत 13 मई को दीक्षित ने अधिवेशन भी बुलाया, लेकिन नागर गुट ने यह कहकर विरोध किया कि उन्हें विश्वास में लिए बगैर अधिवेशन कराने का निर्णय कर लिया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष ने दोनों गुटों को आपसी सामंजस्य बनाकर अगले सप्ताह चुनाव कराने की सीख दी थी।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व की इसी सलाह पर अमल करते हुए बुधवार को गांधी भवन में परिषद का अधिवेशन हुआ। इसके लिए परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी विशेष रूप से यहां पहुंचे। चुनाव प्रेक्षक के तौर पर रमाकांत अग्रिहोत्री और अजय वर्मा सिंह भी मौजूद रहे। उनके सामने अध्यक्ष पद के लिए दीक्षित और डॉ. नागर ने नामांकन पत्र भरे। मंत्री पद के लिए अमित सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दीक्षित गुट के विनय सक्सेना सहित दूसरे गुट के विजय शंकर पांडेय ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान अचानक डॉ. नागर ने अपना और अपने ही गुट के विजय शंकर पांडेय का पर्चा यह कहते हुए वापस ले लिया कि प्रदेश पदाधिकारियों के सामने पक्षपात होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने का कोई अर्थ नहीं जाता। यह अलग बात रही कि प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया पर सहमति की मोहर लगा दी। इसके तहत अनिल दीक्षित अध्यक्ष, अमित सिंह मंत्री, विनय सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भोला नाथ संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए। प्रारंभ में यहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष तिवारी का दोनों गुटों के कर्मचारी नेताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed