फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Angry family refused the funeral due to filing a report in culpable homicide

गैर इरादतन हत्या में एफआईआर दर्ज करने से नाराज परिजनों ने अंत्येष्टि से किया इनकार

Sat, 15 Jan 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Angry family refused the funeral due to filing a report in culpable homicide
सिधौली में मृतक बहोरनलाल के परिजनों से वार्ता करती पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। मारपीट में घायल सिंधौली के गांव पसिगनपुर निवासी बुजुर्ग बहोरनलाल (60) की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर न दर्ज करने से नाराज परिजन ने अंत्येष्टि से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार ने परिजन को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन माने।
विज्ञापन

बुधवार को पुरानी रंजिश में बहोरनलाल को कुछ लोगों ने सकरिया पुलिया के पास लाठी-डंडे से जमकर पीटा था। घायल बहोरनलाल की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बेटे अरविंद कुमार की तहरीर पर गांव के ही देवेश, रामकुमार, रामकरन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन

परिजन गैर इरादतन हत्या की धारा 304 की बजाये हत्या की धारा 302 में एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर पुवायां क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर चंद्रकिरण मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिजनों से बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार ने बताया कि थाना पुलिस को एफआईआर की धारा परिवर्तन के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed