फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anger over the statement... effigy of MP burnt

Shahjahanpur News: बयान से आक्रोश... सांसद का पुतला फूंका

Fri, 28 Mar 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Anger over the statement... effigy of MP burnt
खुटार में सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला दहन करते करणी सेना के कार्यकर्ता। संवाद
खुटार। राज्यसभा सांसद सपा नेता रामजी लाल सुमन के बयान के विरोध में बृहस्पतिवार को जगह-जगह प्रदर्शन किया गया। हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खुटार के मुख्य चौराहे पर पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सांसद रामजी लाल पर राणा सांगा के लिए अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अवनीश मिश्र, जिला प्रभारी कमल दीक्षित, शोभित तिवारी, पवन सक्सेना, राज सक्सेना सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं, करणी सेना की ओर से भी मुख्य चौराहे पर रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया गया। यहां सनी सिंह, केपी सिंह, दीपक सिंह, सुमित सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
फोटो- 41

सांसद पर लगाई जाए रासुका जलालाबाद। भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काकोरी शहीद इंटर कॉलेज से राज्यसभा सांसद रामलाल सुमन की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर नगर के मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और सांसद के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महामंत्री मुनिराज सिंह ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी स्वीकार योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय रामलाल सुमन ने राज्यसभा में यह बयान दिया उस समय भाजपा के सांसद भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने विरोध नही किया। इसके विरोध में संगठन की तरफ से सांसद को चूड़ियां भेजी जाएंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन पांडेय, राहुल सिंह, अरुण कुमार सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सतेंद्र तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

खुटार में सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला दहन करते करणी सेना के कार्यकर्ता। संवाद

खुटार में सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला दहन करते करणी सेना के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed