{"_id":"571a76524f1c1b087a8b5535","slug":"and-examine-the-quality-of-construction-standards","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य के मानकों और गुणवत्ता की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य के मानकों और गुणवत्ता की होगी जांच
Sat, 23 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य के मानकों और गुणवत्ता की होगी जांच
Link Copied
डीएम विजय किरन आनंद ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के विकास और निर्माण योजनाओं से संबंधित कामों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों के लक्ष्य नियत समय सीमा में पूरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्माण स्थलों का समय-समय पर दौरा करते रहें। डीएम अनंद ने कहा कि जिले में अब तक हुए सभी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करके उनके मानक एवं गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसलिए सभी कार्यदायी संस्थाएं माहवार कराए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा बनाकर प्रस्तुत करें और उसी के अनुरूप तय समय सीमा में सारे काम कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ठेेकेदारों को तंग नहीं करने का निर्देश देते हुए कहा कि दबंग्रइ दिखाकर धनराशि का भुगतान पाने की चेष्टा करने वाले ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई करके उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। डीएम ने पैकफेड से निर्माणाधीन जलालाबाद के पालीटेक्निक, स्कूल, अस्पताल, तिलहर के सहकारी संधा भवन और सी एंड डीएस द्वारा बनाए जा रहे आईट्रीआइ, आंगनबाड़ी केंद्र, इंटर कालेज व कब्रिस्तानों की चहारदीवारी आदि की प्रगति समीक्षा करते हुए कहा कि यदि किसी विभाग के पास धनराशि खत्म हो गई हो तो संबंधित अधिकारी विभाग से पैरवी करके अतिरिक्त धनराशि आहरित कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे सहित अन्य विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।