फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anant Kumar of Composite School saw the world of science in Delhi

Shahjahanpur News: कंपोजिट विद्यालय के अनंत कुमार ने दिल्ली में देखी विज्ञान की दुनिया

Tue, 01 Apr 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anant Kumar of Composite School saw the world of science in Delhi
एक्सपोजर विजिट के तहत दिल्ली पहुंचे उत्तर प्रदेश के बच्चे। स्रोत : बेसिक ​शिक्षा विभाग
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिले में सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर के छात्र अनंत कुमार ने एक्सपोजर विजिट के तहत दिल्ली का भ्रमण किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिता के टॉप पांच बच्चों को 3000 रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। उन्होंने जनपद स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया था। सभी ब्लॉकों से आने वाले विज्ञान मॉडलों में से पांच विजेता चुने गए थे, जिन्हें सरकार ने टैबलेट दिया था। इनमें से टॉप दो मॉडलों को बनाने वाले बच्चों को राज्यस्तरीय एक्सपोजर विजिट कराई गई। इसमें ब्लॉक ददरौल से अनंत कुमार तथा तिलहर ब्लाॅक के निखिल कुमार का चयन हुआ था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य ठीक न होने से निखिल कुमार प्रतिभाग नहीं कर पाए। कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर के अनंत कुमार ने शिक्षिका श्रुति शर्मा के साथ प्रतिभाग किया। अनंत ने 360 डिग्री प्रोजेक्टर आधारित शो को देखा। ग्रह व उनकी उत्पत्ति से संबंधित फिल्म को समझा। अगले दिन बच्चे राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रीय बाल भवन के एक्वेरियम व वायु सेना के म्यूजियम का भी दर्शन किया। बिरला तारामंडल के 3-डी प्रोग्राम को देखा। ब्रह्मांड और इसकी उत्पत्ति आधारित एक 2-डी शो भी देखा। एक्सपोजर विजिट के प्रभारी अलीगढ़ डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता रितेश कुमार यादव थे। उन्होंने बच्चों और उनके शिक्षकों को प्रतिभाग के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed