{"_id":"6282af73427b8531ea1fd7b4","slug":"anandapuram-feeder-remained-closed-for-improvement-in-bunch-cable-shahjahanpur-news-bly485087874","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंच केबल में सुधार को घंटों बंद रहा आनंदपुरम फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंच केबल में सुधार को घंटों बंद रहा आनंदपुरम फीडर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ककरा कलां बिजली उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर बंद करके 11 केवी बंच लाइन पर टेपिंग का काम शुरू किया। इस दौरान इलाके के सैकड़ों घरों के लोग भीषण गर्मी में बिना बिजली के अकुला उठे। करीब ढाई घंटे तक बत्ती गुल रही।
बता दें कि खुले तारों वाली हाईटेंशन लाइनों पर कटिया डालकर बिजली चोरी के मामलों पर रोक लगाने के लिए विद्युत निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के अंदर 11 केवी वाली लाइनों के तार हटाकर उनके स्थान पर थ्री फेस वाले बंच केबल डालने शुरू किए हैं। इस काम का ठेका लेने वाली कंपनी ने तमाम मोहल्लों में बंच केबल बिछाकर सभी लाइनें चालू करा दीं, लेकिन ट्रांसफार्मर के आसपास बंच केबल वाली लाइनों पर कुचालक टेप लगाने का काम नहीं कराया।
अब बिजली उपकेंद्र वार यह काम भीषण गर्मी में कराए जाने से लोगों को बिजली होने पर भी उसका लाभ नहीं मिल पाता। सोमवार को सुबह से दोपहर तक ककरा उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर की लाइन कई बार ट्रिपिंग से बंद हुई। इसलिए शाम चार बजे लाइन पर टेपिंग कराने के लिए फीडर बंद किया तो पहले लोगों ने यही समझा कि ट्रिपिंग हुई है। देर तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने पर लोगों ने उपकेंद्र से संपर्क साधा तो पता चला कि टेपिंग कराने के लिए लाइन शाम 6.30 बजे तक के लिए बंद की गई है।
विज्ञापन
उपकेंद्र के सब स्टेशन ऑपरेटर राम प्रकाश ने बताया कि उपकेंद्र के अन्य फीडरों की लाइनों पर भी कुछ दिन तक यह काम कराया जाएगा। करीब ढाई घंटे तक बत्ती गुल रहने से आनंदपुरम कॉलोनी, आजादपुरम, विश्वकर्मा चौक, अलीजई (आंशिक), लोहारों का चौराहा, मदराखेल, तिलहरजई आदि क्षेत्रों के लोगों को खासी असुविधा हुई।