फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An operation theatre will be built for neuro and plastic surgery.

Shahjahanpur News: न्यूरो व प्लॉस्टिक सर्जरी के लिए बनेगा ऑपरेशन थिएटर

Sun, 31 May 2026 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
An operation theatre will be built for neuro and plastic surgery.
मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्राॅमा सेंटर व इमरजेंसी के विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है। यहां न्यूरो और प्लास्टिक सर्जरी के लिए अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर भी बनाए जाएंगे। इससे गंभीर मरीजों का तत्काल इलाज संभव होगा।
विज्ञापन

टॉमा सेंटर में प्रतिदिन सौ से ज्यादा मरीज आते हैं। जिसमें एक-दो गंभीर मरीज भी होते हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर करना पड़ता है। अब ट्रॉमा सेंटर व इमरजेंसी के विस्तारीकरण के तहत न्यूरो और प्लास्टिक सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, आपरेशन थिएटर को संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए मॉड्यूलर बनाया जाएगा। यहां ऑटोमेटिक सर्जिकल टेबल, कैमरे और न्यूरो-माइक्रोस्कोप जैसी उन्नत मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीन से चार महीने में पूर्ण होगा कार्य
ट्राॅमा सेंटर और इमरजेंसी विभाग का विस्तारीकरण का कार्य तीन-चार माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए पुराने भवन के गेट को तोड़ दिया गया है। इस पर करीब तीन करोड़ लागत आएगी। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड करा रहा है।

--
ट्राॅमा सेंटर और इमरजेंसी विभाग का विस्तारीकरण का कार्य तीन-चार माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसमे न्यूरो व प्लॉस्टिक सर्जरी का ऑपरेशन थिएटर भी बनाया जाएगा। आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे। मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed