{"_id":"681d05e309945d3d0a02f01f","slug":"an-electric-pole-broke-in-the-middle-and-hit-a-farmer-on-his-head-injuring-him-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-143395-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली का खंभा बीच से टूटकर किसान के सिर पर लगा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली का खंभा बीच से टूटकर किसान के सिर पर लगा, घायल
Fri, 09 May 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 09 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
खुटार में बिजली का खंभा टूटकर गिरने से घायल गुलजार सिंह। संवाद
खुटार। आंधी में टूटा बिजली का खंभा बदलवाते वक्त यह किसान के सिर पर गया। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेई के मना करने के बाद श्रमिकों के साथ वह खुद खंभे ठीक करवा रहे थे।
रविवार शाम तेज आंधी आने से खुटार क्षेत्र में बिजली के 27 खंभे टूट गए थे। कोचर फार्म जाने वाली बिजली लाइन के तीन खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी थी। बुधवार तक खंभे नहीं लगवाए गए। बल्देव सिंह ने बताया कि जेई ने उन लोगों से कह दिया था कि वे खंभे अभी नहीं लगवा पाएंगे। लाइन सही करानी है तो खुद ही लगवा लो। कई दिन से बिजली नहीं मिलने से परेशान किसानों ने बृहस्पतिवार को श्रमिक लगाकर खुद ही खंभे गड़वाने शुरू कर दिए।
तीसरा खंभा खड़ा करते समय वह बीच से टूट गया। खंभे लगवा रहे गांव महुरैया के किसान गुलजार सिंह के सिर पर जा गिरा। इससे गुलजार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़े। साथी किसान और मौके पर पहुंचे परिजन उनको खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि गुलजार सिंह के चोट लगने की सूचना देने के बाद भी जेई उनको देखने तक नहीं आए। उधर, जेई अवधेश कुमार ने बताया कि लाइनमैन के साथ गांव के लोग सहयोग करके खंभे लगवा रहे थे। खंभा टूटने और किसी किसान के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। लाइनमैन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जानकारी कराई जाएगी।