फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An auto-rickshaw collided with an e-rickshaw full of schoolchildren, injuring four people, including a mother and daughter.

Shahjahanpur News: स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा से टकराया ऑटो, मां-बेटी समेत चार घायल

Fri, 12 Dec 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
An auto-rickshaw collided with an e-rickshaw full of schoolchildren, injuring four people, including a mother and daughter.
कांट। एक स्कूल से बच्चों को लेकर आ रहे ई-रिक्शा से शुक्रवार को दोपहर पीछे से एक ऑटो टकरा गया। हादसे में रिक्शे पर सवार करीब दस बच्चे बाल-बाल बच गए, लेकिन रिक्शा चालक समेत ऑटो पर सवार रोजा क्षेत्र के गांव सराय निवासी लज्जावती, उनकी पुत्री गौरी और मोहम्मदी (खीरी) के गांव सिमरिया निवासी रामलड़ैते गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भेजा। बाद में घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। स्कूल के संचालक का कहना है कि बच्चों को घर से लाने, ले जाने के लिए स्कूल की तरफ से कोई ई- रिक्शा नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों के परिजनों ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अपने स्तर से ई-रिक्शा लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed