{"_id":"dc97de8ef0522ac02ee0d3a0d8205420","slug":"amit-yadav-said-sp-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सपा प्रत्याशी अमित यादव ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी अमित यादव ने कराया नामांकन
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 12 Feb 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट के चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू ने शुक्रवार को पार्टी के तमाम नेताआें के साथ कलक्ट्रेट जाकर नामांकन कराया। उन्होंने 20 प्रस्तावकों को रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करके नाम निर्देशन पत्र के दो सेट दाखिल किए। इस दौरान सपा के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।
पार्टी प्रत्याशी का नामांकन कराने के लिए सपा कार्यकर्ता नगरपालिका परिषद के प्रांगण में इकट्ठा हुए। वहां से पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां, राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, विधायक राजेश यादव व शकुंतला देवी आदि के साथ कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट की ओर बढ़ चले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी की जिंदाबाद के नारे बुलंद किए। सदर बाजार चौराहे पर जुलूस पहुंचा तो वहां सारे रास्ते जाम हो गए।
चौराहे पर वाहनों की कतारें लगती देख कार्यकर्ता तेज कदमों से आगे बढ़े। पुलिस कार्यालय के सामने बैरियर को लांघकर कार्यकर्ताओं का हुजूम कलक्ट्रेट गेट की बैरीकेडिंग के पास पहुंचा। वहां मौजूद सीओ तिलहर विजय शंकर मिश्रा, थाना सदर बाजार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी, चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने केवल प्रस्तावकों को अंदर जाने की इजाजत देते हुए बाकी कार्यकर्ताओं को रोक लिया।
विज्ञापन
इस बात को लेकर नामांकन जुलूस में शामिल कांट के चेयरमैन रईस मियां की पुलिस अधिकारियों से तकरार होने लगी, लेकिन साथ चल रहे राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने विवाद शांत कराकर आगे की राह पकड़ी। नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशी रिंकू और उनके प्रस्तावक करीब 20 मिनट तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में रुके रहे। इस दौरान बाहर खड़े कार्यकर्ता जोशीली नारेबाजी में मशगूल रहे।