फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ambulance collides with car on Lucknow Delhi highway woman and unborn child die

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कार से टकराई एंबुलेंस, महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत

Fri, 28 Nov 2025 03:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Nov 2025 03:26 PM IST
सार

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रमापुर दक्षिणी के सामने एंबुलेंस के आगे चल रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार सुशीला देवी और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Ambulance collides with car on Lucknow Delhi highway woman and unborn child die
हादसे में गर्भवती महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात कार से एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में गर्भवती सुशीला (35) और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। 

विज्ञापन

मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी नेमवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को अपनी गर्भवती पत्नी सुशीला देवी को प्रसव पीड़ा होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर यहां से उन्हें बरेली के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजन निजी एंबुलेंस से महिला को लेकर बरेली जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रमापुर दक्षिणी के सामने एंबुलेंस के आगे चल रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार सुशीला देवी और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है।

विज्ञापन

सुशीला के साथ जा रहीं जेठानी भगवानश्री, देवर उमेश और राकेश को भी चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और एंबुलेंस को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed