{"_id":"6259da0da4491d49876812b3","slug":"ambedkar-was-against-article-370-in-kashmir-khanna-shahjahanpur-news-bly4816265133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर समान नागरिक संहिता के समर्थक, कश्मीर की धारा 370 के खिलाफ थे : वित्त मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर समान नागरिक संहिता के समर्थक, कश्मीर की धारा 370 के खिलाफ थे : वित्त मंत्री
विज्ञापन
शाहजहांपुर में डॉ. आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व सम्मा?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती पर डॉ. आंबेडकर जयंती समिति की ओर से घंटाघर स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होेंने कहा कि डॉ. आंबेडकर समान नागरिक संहिता के समर्थक और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खिलाफ थे। इस दौरान शिक्षा का स्तर उठाने के लिए काम करने वालों को सम्मानित किया गया।
सांसद अरुण सागर में कहा कि बाबा साहब सच्चे राष्ट्रवादी नेता थे। पंचशील सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान में मौलिक अधिकारों का समावेश कर हजारों सालों की गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर सबको शिक्षा और संपत्ति जैसे अधिकार दिलाने का कार्य किया। इस दौरान भावलखेड़ा ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, बीडीओ बिजनौर ऋषि पाल सिंह, राजकीय पॉलिटेक्निक मुरादाबाद के प्राचार्य राजन सिंह, भाजपा नेता खेमकरण गौतम, राम रक्षपाल, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, संत कुमार, रामगोपाल, विनोद कनौजिया, राजकुमार बाल्मीकि ज्वाला प्रसाद, चंद्रकांत भारती, आरएन कमल आदि मौजूद रहे।
सिटी पार्क में भी हुआ आयोजन
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती रॉयल बुद्धा क्लब सिटी पार्क के सेंट्रल पार्क में भी मनाई गई। मुख्य वक्ता राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान लागू होते ही पहले दिन से ही देश की महिलाओं को बराबरी का अधिकार वोट के रूप में मिला। सेवानिवृत्त प्राचार्य राम बहादुर, सीओ अरुण दीक्षित, वैज्ञानिक डॉ. अर्चना, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, डिप्टी सीएमओ डॉ. केके वर्मा, चिकित्साधिकारी पीलीभीत डॉ. मनोज कुमार, सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू आदि मौजूद रहे।