{"_id":"9a4f2378a4bb0e867918362e0d678fab","slug":"ambedkar-had-649-students-general-knowledge-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"649 विद्यार्थियों ने दी अंबेडकर सामान्य ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
649 विद्यार्थियों ने दी अंबेडकर सामान्य ज्ञान परीक्षा
शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Dec 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
भारतीय बौद्ध महासभा से संबद्ध संगठन युवा एवं बाल विकास समिति के तत्वावधान में डॉ. अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए पंजीकृत 670 छात्र-छात्राओं के लिए आठ केंद्र बनाए गए थे। जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई परीक्षा में कुल 649 विद्यार्थी शामिल हुए।
महासभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह दिनकर ने बताया कि अंबेडकर सामान्य परीक्षा के लिए एसपी कॉलेज, रामचरन वोकेशनल पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तथागत शिक्षा निकेतन, शीतला प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खमानीराम भीमसेन इंटर कॉलेज, विलासो देवी इंटर कॉलेज, गायत्री विद्या मंदिर, पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा का शुभारंभ रामपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेंद्र कुमार ने प्रश्नपत्रों का पैकेट खोलकर किया। व्यवस्था में डॉ. कमलेश गौतम, राम सिंह, ज्वाला प्रसाद, केके सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, कुनेंद्र पाल सिंह, सरोज कुमारी, सरिता रानी, प्रीती, अनामिका, ओपी वर्मा, विश्राम सिंह, जागेश्वर लाल आदि का योगदान रहा।