फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amar Ujala Future Jyothi Samman today

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान आज

Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Future Jyothi Samman today
सम्मान - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 28 जून को स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एसएस कॉलेज) में सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि डीएम नरेंद्र कुमार सिंह और एसपी केबी सिंह बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वर्ष 2017 के 12वीं क्लास के 60 प्रतिशत और इससे अधिक प्रतिशत से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अंकपत्र की फोटो कापी के साथ सुबह नौ बजे एसएस कॉलेज पहुंचकर अपना पंजीकरण करा लें, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।   
विज्ञापन

एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से होने वाले अमर उजाला भविष्य ज्योति-2017 एवं गुरुजन सम्मान समारोह नामक कार्यक्रम में इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों और उनके कॉलेज के प्रधानाचार्य को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में 25-25 हजार रुपये की चार छात्रवृत्तियां भी दी जाएंगी। इन चारों छात्र-छात्राओं का चयन लकी ड्रॉ से किया जाएगा। सम्मान समारोह में मेधावियों को डीएम और एसपी मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस संबंध में किसी भी जानकारी 9761555203 व 8937002818 पर बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन

00 
अमर उजाला का प्रयास सराहनीय
फोटो-  09  में 
एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार मिश्र का कहना है कि कई वर्षों से अमर उजाला परिवार स्थानीय और राज्य स्तर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। स्थानीय स्तर पर जहां उच्चाधिकारियों से छात्रों को सम्मानित कराया जाता है, वहीं राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री से मेधाओं का सम्मान कराना उन्हें और अधिक मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस प्रकार के प्रयास जारी रखे जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000 
सम्मान से अभिभावक होते हैं गौरवान्वित
फोटो- 10  में 
प्रभारी डीआईओएस रणवीर सिंह कहते हैं कि यूपी बोर्ड की परीक्षा समेत सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 12वीं के मेधावियों को सम्मानित करना उनके उत्साह को बढ़ाना है। इससे छात्र-छात्राओं के माता-पिता के साथ स्कूल को भी गौरवान्वित होने का अवसर मिलता है। अमर उजाला परिवार का प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय है। पिछले कई वर्षों से अमर उजाला ने जो परंपरा डाली है, वह सराहनीय है। बुधवार को एसएस कॉलेज में होने वाला सम्मान समारोह सफल हो, इसकी कामना करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed