फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   amar saheed jadunath singh

अमर शहीद जदुनाथ सिंह को किया नमन

Sat, 07 Feb 2015 12:21 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 07 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता शहीद नायक जदुनाथ सिंह के शहीद दिवस के मौके पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के कार्यालय परिसर में स्थित शहीद के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्घांजलि दी गई। सेना के जवानों ने शहीद को सलामी दी। वहीं कर्नल एकेडमी के बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए। साथ ही शहीदों की विधवाओं को तीन-तीन हजार रुपये के चेक भी बांटे।
विज्ञापन

जदुनाथ सिंह के 68 वें शहीद दिवस पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग राममूर्ति सिंह वर्मा ने पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्घांजलि दी। इसके साथ ही पांच सैनिकों की विधवाआें को तीन-तीन हजार रुपये के चेक दिए। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि नायक जदुनाथ सिंह का जन्म हमारे जिले में हुआ। कहा कि उन्होंने अपने पराक्रम और साहस से पांच सौ सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए। कहा कि यहां देश की रक्षा करने वाले वीरों की कमी नहीं है। बताया कि हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता शहीद जदुनाथ जी को श्रद्धांजलि अर्पित करके गौरवान्वित महसूस करती हूं। कहा कि शहीदों की नगरी के नाम से विख्यात इस जिले के कण-कण में राष्ट्र प्रेम छलकता है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल शिरोमणि मिश्रा ने शहीद की वीरगाथा के बारे में बताया कि युद्घ करते हुए वह रणभूमि में शहीद हो गए थे। इसी वजह से मरणोपरांत उन्हें परमवीर चक्र दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदु अजनबी ने किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल एस बख्शी, कर्नल उन्नीकृष्णन, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी, राजपूत रेजीमेंट के अधिकारी, कर्नल केके चौधरी, पीपी सिंह, सत्यपाल सिंह सहित तमाम लोगों ने शहीद को श्रद्घासुमन अर्पित किए। उधर, अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जल कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुनीश परिहार सहित कई लोगों ने आनंदपुरम कॉलोनी में श्रद्घासुमन अर्पित किए।

जदुनाथ सिंह की यादों का किया बखान  
परौर। क्षेत्र के गांव खजुरी में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने जदुनाथ सिंह की यादों को बखान किया गया।

क्षेत्रीय विधायक नीरज मौर्य और बीडीओ अनुज कुमार ने नायक जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विधायक मौर्य ने कहा कि नायक जी के पैतृक गांव खजुरी का विकास कराने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान भदौरिया ने कहा कि वह इस गांव में इंटर कॉलेज खुलवाने का प्रयास करेंगे। नायक जी की बटालियन से कोई भी नहीं आया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कार्यक्रम में डा. अजय प्रताप सिंह, सत्यपाल सिंह चौहान, रवि दीक्षित, वीरेंद्र सिंह, प्रधान बहादुरलाल कारे, राकेश सिंह, पूरन सिंह, गुन्नो देवी, नेत्रपाल सिंह, पहलवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed