फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Alleged Lover of Young Woman Beaten Up During 'Viewing' for Marriage

Shahjahanpur News: शादी के लिए कन्या दिखाई के दौरान पहुंचे युवती के कथित प्रेमी की पिटाई

Sat, 18 Apr 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Alleged Lover of Young Woman Beaten Up During 'Viewing' for Marriage
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के खाटू श्याम मंदिर में शादी के रिश्ते के लिए कन्या की दिखाई के दौरान बवाल हो गया। आरोप है कि युवती का कथित प्रेमी वहां जाकर हंगामा करने लगा। इससे नाराज युवती के परिवार वालों ने उसे जमकर पीटा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया, लेकिन मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी के लिए उसे घरवाले दिखाने के लिए बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर लाए थे। इसी दौरान एक युवक वहां जाकर युवती से बात करने लगा। युवती के परिवार वालों ने उससे जाने को कहा तो वह बहस करने लगा। इस पर युवती के घरवालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रमोद प्रसाद द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती के घरवालों से पूछताछ की। चौकी प्रभारी के अनुसार मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed