{"_id":"6931c20eb3914442a000528b","slug":"allegations-of-vandalism-assault-and-robbery-at-a-liquor-shop-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-159448-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शराब की दुकान में तोड़फोड़, मारपीट व लूटपाट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शराब की दुकान में तोड़फोड़, मारपीट व लूटपाट का आरोप
विज्ञापन
निगोही। अरेली इस्माइलपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर बृहस्पतिवार शाम कुछ लोगों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद गल्ले से रुपया निकालकर सभी मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
गांव के ही रहने वाले सेल्समैन अशोक सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान पड़ोसी गांव के तीन लोग आए। शराब खरीदने के बाद रुपया देने से आनाकानी करने लगे। जब तीनों से रुपया देने की बात कही तो और लोगों को बुला लिया।
आरोप है कि इसके बाद सभी लोगों ने हमला करते हुए मारपीट की। आरोप है कि तीन-चार बियर की बोतलें तोड़ीं। साथ ही दुकान में भी तोड़फोड़ की। गल्ले में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।