फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegations of fraud exceeding seven lakh rupees on the pretext of securing a job in the Railways.

Shahjahanpur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख से अधिक की ठगी का आरोप

Thu, 07 May 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud exceeding seven lakh rupees on the pretext of securing a job in the Railways.
पुवायां। गांव धारा निवासी सुनील कुमार से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख से अधिक रुपये ठग लिए गए। सुनील कुमार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। एक बैंक के गार्ड से उनकी जान-पहचान हो गई थी। गार्ड ने उनसे कहा कि पंप की नौकरी छोड़ दो, उसकी रेलवे में अच्छी जान-पहचान और वह रेलवे में नौकरी लगवा देगा। गार्ड ने उनसे ऑनलाइन 2,49,500 रुपये ले लिए और एक अन्य बैंक खाते में उन्होंने 75480 रुपये भेजे। बाद में गार्ड चार लाख रुपये और मांगने लगा।
विज्ञापन

सुनील ने गोल्ड ऋण लेकर दो बार में 16 मई 2025 और 26 सितंबर 2025 को चार लाख रुपये गार्ड को दे दिए, लेकिन नौकरी नहीं लग सकी। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो गार्ड ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed