फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegations of Encroachment on Holy Site; Hanuman Chalisa Recited in Protest

Shahjahanpur News: देवस्थल पर कब्जे का आरोप, विरोध में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Sat, 14 Mar 2026 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Encroachment on Holy Site; Hanuman Chalisa Recited in Protest
खुटार। देवस्थल के पास अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

गांव नरौठा हंसराम में देवस्थान के साथ ही हरदेव राजा का स्थान है। देवस्थान के पास कुछ जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा होने के बाद भी एक पक्ष ने जमीन दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेच दी थी। 11 मार्च को भूमि पर निर्माण शुरू होने पर गांव के मिहीलाल, मनोज कुमार, भाई लाल और खुशीराम ने आपत्ति की।

सूचना पर राजस्वकर्मियों ने निर्माण रुकवा दिया था। 12 मार्च को फिर निर्माण कार्य शुरू होने पर हिंदू युवा संगठन (अ) के प्रदेशाध्यक्ष अवनीश मिश्र ने कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ मौके पर पहुुंचकर काम बंद करा दिया। शनिवार को हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी, अवनीश मिश्र कई कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाद में संगठन के पदाधिकारियों ने थाने में सीओ से भी वार्ता की। इस दौरान सीओ और राजेश अवस्थी के बीच नोकझोंक भी हो गई। इस दौरान राजेश अवस्थी ने कहा कि देवस्थल के पास अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed