फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegations of breaking down a house gate in the presence of a Lekhpal and the police.

Shahjahanpur News: लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में मकान का गेट तोड़ने का आरोप

Tue, 02 Jun 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Allegations of breaking down a house gate in the presence of a Lekhpal and the police.
देवकली। सिसोरा सिसोरी गांव के सत्यवान ने गांव के कुछ लोगों पर लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को उनके मकान पर कब्जा करने की नीयत से मुख्य गेट तोड़ देने और विरोध करने पर मां कृष्णा देवी को धक्का देकर भगा देने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से की है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उनका गांव में सरकारी स्कूल के पास अपने खेत में कई वर्ष पहले से मकान बना हुआ है। मकान पर गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। कब्जे की नीयत से आरोपियों ने लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में मकान में लगा गेट तोड़ डाला। मां कृष्णा देवी हाथ जोड़कर मना करती रहीं, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भगा दिया। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह के अनुसार इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। एसडीएम सदानंद सरोज का कहना है कि जांच कराकर शिकायत सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed