फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegation of irregularities in Jalalabad Municipality

Shahjahanpur News: जलालाबाद नगर पालिका में अनियमितता का आरोप

Wed, 27 Dec 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Allegation of irregularities in Jalalabad Municipality
डीएम को ज्ञापन देने शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे जलालाबाद के सभासद। स्रोत सभासद
जलालाबाद। नगर पालिका के कई सभासद मंगलवार को डीएम से मिले। इस दौरान उन्होंने पालिका प्रशासन पर विभिन्न तरह की अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाते हुए चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि 29 मई को पालिका बोर्ड की हुई पहली बैठक में एक करोड़ बारह लाख के निर्माण कार्य प्रस्तावित हुए थे। जुलाई में हुई दूसरी बैठक में प्रस्तावित कार्य जनता के हित में न होने के कारण सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और कोई प्रस्ताव पारित न हो सका। इसके बाद पालिका ने कोई बैठक नहीं बुलाई और एक करोड़ 75 लाख के निर्माण कार्यों की कार्ययोजना बनाकर स्वीकृति के लिए भेज दी। ज्ञापन में बताया कि बैकलाॅग कोटे के तहत भर्ती किए गए सफाई कर्मचारी शासन के आदेशों के विपरीत सफाई न करके कार्यालय में लिपिक का कार्य देख रहे हैं। नगर में कई कार्य मानकों के विपरीत हुए हैं। निर्माण कार्य के दौरान मानक की मांगी गईं प्रतियां उन लोगों को उपलब्ध नहीं कराई गईं। एक जून से 20 दिसंबर के बीच पालिका द्वारा खरीदे गए उपकरणों में धांधली की गई। ज्ञापन में शिकायतों की जांच कराने और पालिका के गलत रवैये पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इस दौरान संतोष शर्मा, रविकांत मिश्रा, सोनू भारद्वाज, विनोद गुप्ता, अक्षत मोहन शर्मा, नीरज कुमार आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed