{"_id":"6ae381e42be06cb0be049594","slug":"allegation-of-being-driven-out-of-the-house-for-failing-to-meet-dowry-demands-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-188702-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
खुटार। गांव मुरादपुर निबियाखेड़ा के स्व. जीवनराम की पुत्री चंद्रकिरन ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी पांच मई 2019 को गांव बेला के रूपराम उर्फ सागर से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, जेठ विनोद, देवर मुकेश, जितेंद्र, सास मुन्नी देवी, जेठानी रीना देवी दहेज में दो लाख रुपये और सोने की लर मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। 15 फरवरी को उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया गया। ससुराल के लोगों ने उनकी आंख में कोई दवा भी डाल दी, जिससे उनको कम दिखाई देने लगा।
सुसराल से निकाले जाने के बाद से वह अपने भाई रामसागर और रामप्रसाद के घर रह रही है। ससुराल के लोगों ने धमकी दी है कि दहेज की मांग पूरी हुए बिना आने पर जान से मार देंगे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संवाद