{"_id":"661f0fcd40d5cd07220e98d7","slug":"all-nine-trains-going-to-ayodhya-remained-full-on-ram-navami-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-116921-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामनवमी पर अयोध्या जाने वालीं सभी नौ ट्रेनें रहीं फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामनवमी पर अयोध्या जाने वालीं सभी नौ ट्रेनें रहीं फुल
Wed, 17 Apr 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी 17 अप्रैल यानी आज है। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में अयोध्या जाने के लिए होड़ मची है। शाहजहांपुर होते हुए अयोध्या जाने वाली नौ ट्रेनों में मंगलवार को सभी सीटें फुल रहीं।
14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, 13308 गंगा सुतलज एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 14236 वाराणसी एक्सप्रेस शाहजहांपुर होते हुए अयोध्या जाती हैं। इनके अलावा 15716 किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस मंगलवार और बुधवार, 14630 सरयू यमुना एक्सप्रेस रविवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार, 15934 न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस शनिवार, 15116 लोकनायक एक्सप्रेस रविवार तथा 14018 रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस बुधवार को संचालित होती है।
सभी नियमित ट्रेनों के साथ ही जिनका सिर्फ मंगलवार को ही संचालन अयोध्या के लिए हुआ, उनके कोच में भी पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इसका कारण रामनवमी पर बुधवार को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए लोगों का उत्साह रहा। हालांकि, भीड़ की वजह से मंदिर कमेटी ने भक्तों से टीवी पर सजीव प्रसारण के जरिये रामलला के दर्शन की अपील की है।
विज्ञापन
सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सभी ट्रेनों में पिछले 16 व 17 अप्रैल की तारीख में सीट उपलब्ध होना मुश्किल है। रामनवमी पर अयोध्या जाने के लिए लोगों ने एक महीने पहले से ही इन तारीखों में अपनी सीटें बुक करवा रखी थी। वापसी की ट्रेनों में 18 और 19 अप्रैल को यही हाल रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
राजस्व नहीं आने से अयोध्या जाने वाली बसें बंद
-श्रीराम मंदिर के भव्य दर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो बसाें का संचालन अयोध्या तक शुरू किया गया था। फरवरी व मार्च में चलीं बसों में पर्याप्त सवारियां नहीं मिकीं। 32 प्रतिशत सवारी होने के चलते घाटा होने पर अयोध्या जाने वाली बसों को परिवहन निगम ने इन्हें बंद कर दिया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस पांडेय ने बताया कि राजस्व में भारी नुकसान के चलते अयोध्या की बस सेवा को बंद किया गया है। बरेली मोड़ से अयोध्या जाने वाली बसें आसानी से उपलब्ध हैं। लखनऊ तक जाने के बाद वहां से अयोध्या के लिए बसें मिल जाती हैं।