फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Alhaganj's father and son died in a road accident

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में अल्हागंज के पिता-पुत्र की मौत

Fri, 12 May 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 12 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Alhaganj's father and son died in a road accident
शाहजहांपुर/हरदोई। हरदोई के सवायजपुर मार्ग पर अनियंत्रित कार ने पहले बाइक और फिर ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सवायजपुर थाना क्षेत्र के हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर देवपुर और दुलारपुर गांव के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के निबाहू नगला निवासी पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे पिता अमरेश और पीछे बैठे बेटे सार्थक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मांगलिक समारोह में शामिल होने सवायजपुर जा रहे थे। दुर्घटना करके भाग रही कार ने कुछ दूर आगे जाकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सवार राममूरत निवासी कैथई थाना हरपालपुर और सिद्धनाथ निवासी जोहाना दुलारपुर लोनार गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
दक्ष स्कूल के उपाध्यक्ष के भाई हैं अमरेश
-अल्हागंज के दक्ष इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अजय सिंह परमार के भाई अमरेश परमार खेती करते थे। उनका पुत्र सार्थक कक्षा आठ का छात्र था। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में मातम छाया है। परिजनों के अनुसार, दुर्घटना करने वाली कार के अंदर पुलिस की कैप रखी मिली है। उसका नंबर भी लखनऊ का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed