फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Alert regarding monkey pox, a 10-bed ward will be built in the medical college

मंकी पॉक्स को लेकर जिले में अलर्ट, राजकीय मेडिकल में बनेगा 10 बेड का वार्ड

Thu, 09 Jun 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Alert regarding monkey pox, a 10-bed ward will be built in the medical college
राजकीय मेडिकल कॉलेज का आपात कालीन विभाग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भले ही अभी मंकी पॉक्स को लेकर कोई केस सामने नहीं आया हो, पर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पूरी सतर्कता बरतें, साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस बेड का वार्ड भी बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की गति में ब्रेक लगने के बाद मंकी पॉक्स का खतरा मंडराने लगा है। कई देशों में मंकी पॉक्स के फैलाव को देखते हुए शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में जिलास्तर पर सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने मंकी पॉक्स को देखते हुए तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भले ही अभी कोई मरीज नहीं है, लेकिन विभाग बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। सीएमओ ने पीएचसी-सीएचसी के प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए मरीज मिलने पर तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस बेड का वार्ड बनाने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि मरीज मिलने पर भर्ती किया जा सकें।
विज्ञापन

ये हैं मंकी पॉक्स के लक्षण
-जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. गोविंद स्वर्णकार ने बताया कि नाक व गले के साथ शरीर में दाने निकल आते हैं। शरीर में दर्द, बुखार और जी मिचलाना भी लक्षण हैं। मरीज में लक्षण मिलने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

जाता है।
-मंकी पॉक्स को लेकर सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक वार्ड बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को भर्ती किया जा सके।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed