फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Akanksha and Shikha became winners in TLM making competition

Shahjahanpur News: टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता में आकांक्षा व शिखा बनीं विजेता

Wed, 11 Mar 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Akanksha and Shikha became winners in TLM making competition
जिला ​शिक्षा एवं प्र​शिक्षण संस्थान ददरौल में विजेताओं को पुरस्कृत करतीं प्राचार्य सोनिया गुप्त
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता में आकांक्षा सक्सेना व शिखा अवस्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएलएड 2025 और डीएलएड 2024 बैच के प्रशिक्षुओं ने गणित, विज्ञान, भाषा, पर्यावरण आदि विषयों पर शिक्षक लर्निंग मैटीरियल का निर्माण किया। दो वर्गों में बांटकर प्रतियाेगिता कराई गई। इसमें डीएलएड 2025 बैच में आकांक्षा सक्सेना ने प्रथम, इंद्राक्षी वर्मा द्वितीय, शिवांगी वर्मा ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

इसी तरह डीएलएड 2024 बैच में शिखा अवस्थी ने प्रथम, सत्यवीर यादव ने द्वितीय व कनक वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। प्राचार्य सोनिया गुप्ता और प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कीर्ति सिंह, पूजा कश्यप, अनामिका, रिका, सृष्टि सिंह, लक्ष्मी त्रिवेदी, साक्षी शुक्ला, शानू देवी, आन्या गुप्ता, अंशिका गुप्ता, वर्षा शुक्ला ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता टीआर गंगवार, जमाल अख्तर, डॉ.राकेश कुमार पटेल, अजीत कुमार मिश्रा, अमन कुमार, वरुणा उपाध्याय, अतुल शुक्ला, अंजनी कुमार भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed