फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Air pressure drops by 15 millibars, cloudy skies expected

Shahjahanpur News: वायुदाब 15 मिलीबार गिरा, बादल छाए रहने के आसार

Tue, 18 Nov 2025 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Air pressure drops by 15 millibars, cloudy skies expected
शाहजहांपुर। हवा में बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे बुधवार को बादल छाने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह पूर्वी हवा चल रही थी। शाम को पछुआ हवा चली तो मंगलवार को उत्तरी हवा चलने लगी। हवा में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 56 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। बुधवार को बादल छाए रहने के आसार बन रहे हैं। इसके असर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed