{"_id":"61a7cd42834eeb0174188244","slug":"aids-is-incurable-prevention-is-the-only-treatment-cmo-shahjahanpur-news-bly4679131169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स लाइलाज, बचाव ही उपचार है : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स लाइलाज, बचाव ही उपचार है : सीएमओ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व एड्स दिवस पर बुधवार को पुराना जिला अस्पताल स्थित सीएमओ कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम और जिला क्षयरोग अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से समस्त नोडल अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं और जिला क्षय रोग एवं एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता टीम के साथ गुब्बारे उड़ाकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, साथ भोजन करने, एक ही बोतल का पानी पीने, एक ही बिस्तर और कपड़ों-बर्तन आदि के उपयोग, एक ही कमरे में रहने अथवा एक ही घर में रहने, एक ही शौचालय, स्नानघर को उपयोग में लेने से, बच्चों के साथ खेलने से नहीं फैलता है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि एड्स से ग्रसित लोगों की मदद करें न की उनसे दूरी बनाएं। रोगी से समानता और सम्मान का व्यवहार करें। एड्स लाइलाज बीमारी है। बचाव ही इसका सबसे बेहतर उपचार है। एचआईवी शरीर पर हमला कर धीरे-धीरे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को बिगाड़ देता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने, इस्तेमाल हुई सिरिंज व सुई को दूसरों पर इस्तेमाल करने से, संक्रमित मां से शिशु को जन्म से पूर्व, प्रसव के समय या प्रसव के शीघ्र बाद या बिना जांच के रक्त चढ़ाने आदि कारणों से ही यह फैलता है। इस दौरान प्रशांत, सिद्धार्थ, आशीष, संजय त्रिपाठी, मधुबन कंचन, शानू कंचन, पूजा गुप्ता, कुसुम, सरोज, सोनी त्रिपाठी, रामगीता, मंजू, श्याम, मोहम्मद खालिद, पूनम, महावीर सिंह यादव, सचिन आदि लोग मौजूद रहे।