फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Agriculture Minister's statement on the raging Kangreesi

कृषि मंत्री के बयान पर भड़के कांग्रेेसी

Sat, 25 Jul 2015 09:18 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 25 Jul 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह द्वारा किसानों की आत्महत्या के संबंध में दिए गए तर्क का जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसको लेकर टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के विरोध में रविवार को गांधी भवन में स्थित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के नीचे सांकेतिक धरना देने का तय किया।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्री सत्ता के मद में इतने चूर हो गए हैं कि देश के अन्नदाता के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि एक तो केंद्र सरकार किसानों को सुविधाएं देने में विफल नजर आ रही है। इससे परेशान होकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। उस पर मंत्री अमर्यादित बयानबाजी भी कर रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक चेतराम, वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में फहीमउल्ला खां, सुहेल बेग, विनीत मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता, मुजीब-उर-रहमान खां, मनोज त्रिपाठी, रामनाथ बघेला, अनूप वर्मा, जगदीश गंगवार, मनोज शर्मा, अशफाक अंसारी, सुरेंद्रपाल सिंह, राकेश मिश्रा, वीर विक्रम सिंह, केबी मिश्रा, विश्वदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed