फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   agricultural

भाकियू कार्यकर्ता ने मजदूर को पीटा, हंगामा

Fri, 22 Oct 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
agricultural
शाहजहांपुर बंडा मंडी में साथी की पिटाई के बाद प्रदर्शन करते श्रमिक। - फोटो : POWAYAN
बंडा (शाहजहांपुर)। बंडा मंडी में धान की तौल को लेकर हुए विवाद के दौरान भाकियू ने एक मजदूर को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए श्रमिकों ने भाकियू नेता पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा तो मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को धरना स्थल से हटा दिया है।
विज्ञापन

सरकारी धान खरीद में धांधली के आरोपों को लेकर भाकियू चढूनी गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार 12वें दिन बंडा मंडी परिसर में धरने पर बैठे थे। पीसीयू ददिउरी शाखा के केंद्र पर एक किसान के धान की तौल होने थी। इस बीच किसान संगठन के एक कार्यकर्ता ने पहले अपने धान तौलने के लिए श्रमिक से कहा। आरोप है कि भाकियू कार्यकर्ता के धान पहले तौलने से श्रमिक ने मना कर दिया। इस पर गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता ने श्रमिक के थप्पड़ जड़ दिया। साथी को पीटे जाने का पता लगने पर अन्य श्रमिक मौके पर जमा हो गए, जिससे हंगामा होने लगा। हंगामा होने के बाद एसएमआई हनुमान प्रसाद यादव और कई क्रय केंद्रों के प्रभारियों ने थाने जाकर भाकियू कार्यकर्ताओं पर मंडी में अराजकता फैलाने, मानक के विपरीत धान तुलवाने और आए दिन केंद्र प्रभारियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाकर तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर जा पहुंची।
विज्ञापन

मंडी में पुलिस के सामने श्रमिकों और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच विवाद होता रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसएमआई और केंद्र प्रभारियों पर धान खरीद में धांधली का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इससे नाराज केंद्र प्रभारियों ने तौल बंद करने का ऐलान कर दिया। तौल रुकने की बात सुनकर मंडी में मौजूद अन्य किसान भाकियू कार्यकर्ताओं पर विवाद करने का आरोप लगाने लगे। इस बीच एक व्यक्ति ने जाति-धर्म की बात कहते सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं के धरना स्थल पर जाकर तंबू उखाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरविंदर सिंह मोमी ने बताया कि केंद्र प्रभारी धान तौलने के बदले किसान से खर्चा मांग रहे थे। खर्चा न देने पर किसान का टोकन निरस्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार को एसएमआई केंद्र प्रभारियों के साथ कुछ लोगों को लेकर आए और उनका पंडाल उखाड़कर फेंक दिया। भाकियू कार्यकर्ता ने किसी भी मजदूर को थप्पड़ नहीं मारा है। इस संबंध में एसएमआई हनुमान प्रसाद यादव ने बताया कि एक श्रमिक की पिटाई की गई थी, जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। भाकियू कार्यकर्ता मंडी गेट पर जाम लगाकर खुद टोकन काट रहे थे। इस पर पुलिस ने उनका धरना हटवा दिया। धान तौलने के एवज में केंद्र प्रभारी के रुपये मांगने की बात निराधार है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। भाकियू कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन समाप्त करने को कहा गया, वह लोग खुद ही धरना समाप्त कर चले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed