फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   agricultural

दिन में लगातार बढ़ते तापमान से गेहूं के उत्पादन में कमी के आसार

Sat, 27 Feb 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
agricultural
GEHUN kI fASAL PAK KAR TAIYAR HEY. PHOTO...CHEEKU/AMAR UJALA
शाहजहांपुर। इन दिनों तापमान जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उसे देखते हुए खेतों मे तैयार हो रही गेहूं की फसल के उत्पादन में कमी आने के आसार पैदा हो गए हैं। जनपद में प्रति हेक्टेयर 36 से 38 क्विंटल गेहूं उत्पादन होता है लेकिन तापमान अभी से 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होने के कारण गेहूं का दाना सिकुड़ सकता है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बालियों में अभी दूध बनने की प्रक्रिया शुरू हुई है। ऐसी स्थिति में ज्यादा गर्मी में गेहूं दाना सिकुड़ने से बचाने के लिए किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करते रहना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद में इस वर्ष 2.67 लाख हेक्टेयर में गेहूं की पैदावार की गई है, गत वर्ष इन्हीं दिनों अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमे औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है।
विज्ञापन

इस वर्ष 2.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं, 20 हजार हेक्टेयर में आलू, 7800 हेक्टेयर में राई-सरसों और लगभग 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मसूर की फसलें बोई गई हैं। तापमान के नजरिए से कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि गत जनवरी मेें भी तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान बढ़ने से गेहूं, सरसों, मसूर आदि फसलों की औसत उत्पादकता में कमी की आशंका गहराई थी। बाद में कोहरा पाला का दौर शुरू होने पर गेहूं के लिए अनुकूल हालात बने, लेकिन अब फिर से दिन में पारा असामान्य रूप से उछल रहा है। गत वर्ष 12 मार्च को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, लेकिन इस वर्ष 15 दिन पहले पारा 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिकूल मौसम में कम हो चुकी गेहूं उत्पादकता
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इन दिनों औसत से अधिक तापमान एक सप्ताह तक सीमित रहता है, लेकिन इन दिनों तापमान के लिहाज से मौसम के जैसे तेवर हैं, उन्हें देखते हुए दिन में पारा नीचे गिरने के ज्यादा आसार नहीं हैं और यह हालात फसलों की उत्पादकता के अनुकूल नहीं हैं। दो साल पहले तक जनपद में गेहूं की औसत उत्पादकता 38 से 39 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रह चुकी है, लेकिन जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक के अनुसार मानसूनी वर्षा में कमी और मौसम की अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण गत वर्ष गेहूं की उत्पादकता प्रति हेक्टेयर घटकर 36 क्विंटल रह गई। इस वर्ष मानसून की सामान्य वर्षा हुई, लेकिन तापमान में वृद्धि के कारण गेहूं परिपक्व होने से पहले ही सूख सकता है।
गत वर्ष की तुलना मेें अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तारीख वर्ष 2020 वर्ष 2021
17 फरवरी 26.0 28.5
18 फरवरी 26.0 28.2
19 फरवरी 27.0 27.5
20 फरवरी 26.5 27.8
21 फरवरी 24.3 28.0
22 फरवरी 25.0 28.5
23 फरवरी 26.0 28.5
24 फरवरी 26.0 30.5
25 फरवरी 23.0 30.8
26 फरवरी 25.0 31.2
कृषि और मौसम से जुड़े विशेषज्ञों की बात
फरवरी के अंतिम सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ना रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की उत्पादकता के लिहाज से चिंताजनक है। इन दिनों तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। जल्दी बोए गए अर्ली वैरायटी वाले गेहूं के जिन खेतों की बालियों में दूध बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, उनमें दाना सूखकर हल्का पड़ने लगेगा और इससे प्रति हेक्टेयर उत्पादकता में कमी आ सकती है जबकि शीघ्र पकने वाली प्रजातियां प्रति हेक्टेयर औसत से आठ-दस क्विंटल अधिक उत्पादन देती हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए खेतों में सिंचाई ज्यादा करनी होगी, जिससे कि नमी बनी रहने से गेहूं दाना सूखने नहीं पाए। -डॉ. एनसी त्रिपाठी, वरिष्ठ शस्य वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र

इन दिनों अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना चाहिए, लेकिन उसमें तीन से पांच डिग्री तक अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है। वायुदाब में शुक्रवार को हुई भारी कमी के कारण हवा की दिशा बदलने के साथ उसकी रफ्तार भी बढ़ गई है। दिन में तेज धूप के साथ अंधड़ जैसी हवा चलने से गेहूं के साथ गन्ना भी सूखने लगेगा। अगले दो दिन तक मौसम मेें बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं। -डॉ. मनमोहन सिंह, मौसम वैज्ञानिक, गन्ना शोध परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed