{"_id":"61858b2f914ee7068378f720","slug":"agricultur-shahjahanpur-news-bly465197188","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बजाज चीनी मिल गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बजाज चीनी मिल गेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के मकसूदापुर स्थित बजाज चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। भाकियू के बैनर तले किसानों ने बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के गेट पर प्रदर्शन कर सरकार और मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल के नेतृव में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के तमाम किसान बजाज चीनी मिल गेट पर एकत्र हुए। इस दौरान किसानों ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कानूनों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। इसके अलावा किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलने, सेंटरों पर दलालों के हावी होने, बढ़ती महंगाई आदि के विरोध में भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
मंजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक किसानों का गन्ने का पिछला भुगतान बाकी है, जिससे किसान परेशान है। किसानों को धान भी औने पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। उपचुनाव में हुई हार को देखते हुए सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दाम कम कर दिए हैं। सरकार को नजर आने लगा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान विश्राम सिंह, जरनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह, करनल सिंह, जोगा सिंह, जितेंद्र सिंह, पाल सिंह आदि मौजूद रहे।