फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After uproar and action, the statues of the martyrs were restored.

Shahjahanpur News: हंगामे व कार्रवाई के बाद बलिदानियों की प्रतिमाएं पुनर्स्थापित

Fri, 27 Mar 2026 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
After uproar and action, the statues of the martyrs were restored.
नगर निगम के बाहर अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना के बाद नारे लगातीं महापौर अर्चना व
शाहजहांपुर। नगर निगम के बाहर स्थित काकोरी केस के अमर नायकों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के बाद मचे हंगामे और मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित कर दिया गया। महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा पार्षदों व स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे और माल्यार्पण कर अमर बलिदानियों को नमन किया। क्षतिग्रस्त होने के करीब 78 घंटों के बाद प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर काकोरी केस के अमर नायकों पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृष्ण खन्ना की प्रतिमाएं स्थापित थीं। अमर बलिदानियों की प्रतिमास्थल और तिराहे के सुंदरीकरण के लिए मैसर्स फ्लाई इंफ्राटेक को नगर निगम की ओर से 40 लाख रुपये में ठेका दिया गया था।
विज्ञापन

22 मार्च की रात करीब 11 बजे फर्म ने प्रतिमाओं को बुलडोजर से क्षतिग्रस्त कर दिया था। अमर बलिदानियों के अनादर की जानकारी लोगों को हुई तो हंगामा खड़ा हो गया। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इस पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम के निर्माण विभाग के एई मनोज कुमार और जेई प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया था। फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी की ओर से उसके खिलाफ थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।
मुख्यमंत्री के 24 घंटे में प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित करने के आदेश के बाद बुधवार को क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को ठीक करने और प्लेटफाॅर्म बनाने का काम शुरू हुआ। देर रात तक काम चलता रहा। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे प्रतिमाओं को स्थापित करा दिया गया।
सुबह लोगों को प्रतिमाएं दोबारा रखे जाने की जानकारी हुई। तमाम लोग मौके पर पहुंचे और प्रतिमाओं के साथ फोटो खींची। पूर्वाह्न करीब 11 बजे महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
----
महापौर बोलीं : दूसरों पर नहीं छोड़ूंगी...भविष्य में खुद करूंगी निगरानी
शाहजहांपुर। अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं के अनादर के बाद महापौर अर्चना वर्मा ने इसे सबक के तौर पर लिया है। प्रतिमाओं का माल्यार्पण करते समय महापौर भावुक हो गईं। उन्होंने प्रतिमाओं को नमन करते हुए अपने कानों को भी हाथ लगाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह निर्माण कार्यों के दौरान इस तरह की स्थिति आने पर खुद निगरानी करेंगी। दूसरों के भरोसे काम को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के मुद्दों पर विपक्षी दलों को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
महापौर ने कहा कि हो सकता है कि काम करने वाले बाहर के लोग इनका इतना महत्व न समझ पाएं लेकिन शहरवासी होने के नाते हमारा भावनात्मक जुड़ाव है। शहर में नगर निगम की ओर से तमाम निर्माण और विकास कार्य किए जाते हैं। वर्तमान में सड़कों का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण चल रहा है। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वह खुद निगरानी करेंगी।
संबंधित को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया जाएगा कि निर्माण कार्य के दौरान किसी महापुरुष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदि की प्रतिमा या स्मृति चिह्न को अगर शिफ्ट करने की जरूरत है तो वह उन्हें जानकारी दे। यह कार्य किस प्रकार से गरिमापूर्ण ढंग से होगा, वह स्वयं अपनी निगरानी में कराएंगी। भविष्य में ऐसा कभी नहीं होने दिया जाएगा। अमर बलिदानी हमारे शहर का गौरव और पहचान हैं। संवाद
---
प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल होगा तैनात, लगेंगे सीसी कैमरे

महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए एसपी से बात की गई है। प्रतिमाओं के पास पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए दो सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर निगम कंट्रोल रूम और आईटीएमएस से प्रतिमाओं की निगरानी की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रतिमाओं के पास एक इलेक्ट्रिक मशाल लगाई जाएगी जो कि 24 घंटे जलेगी। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में ही सुंदरीकरण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में निर्माण किया जाएगा।

--
विभागीय जांच में स्पष्ट होगी एई और जेई की भूमिका

अमर नायकों की प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त होने के मामले में शासन स्तर से एई मनोज कुमार और जेई प्रमोद कुमार को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है घटना वाले दिन दोनों अधिकारी अवकाश पर थे। इस मामले में नगर आयुक्त ने कहा कि मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। इसमें मामला स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--
अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित करा दिया गया है। प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था व गरिमा का पूरा ख्याल रखते हुए निगरानी भी रखी जाएगी।



- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम

नगर निगम के बाहर अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना के बाद नारे लगातीं महापौर अर्चना व

नगर निगम के बाहर अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना के बाद नारे लगातीं महापौर अर्चना व

नगर निगम के बाहर अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना के बाद नारे लगातीं महापौर अर्चना व

नगर निगम के बाहर अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना के बाद नारे लगातीं महापौर अर्चना व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed