{"_id":"66663600ab412532590e4196","slug":"after-two-months-money-was-sent-to-the-accounts-of-4252-tuberculosis-patients-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-120233-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो माह बाद 4252 क्षय रोगियों के खाते में भेजे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो माह बाद 4252 क्षय रोगियों के खाते में भेजे रुपये
Mon, 10 Jun 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला क्षय रोग विभाग ने 4252 टीबी रोगियों के खाते में पोषण के लिए मिलने वाले रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो माह से भुगतान लटके होने पर एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत ने नाराजगी जताई थी। मरीजों ने सीएमओ कार्यालय में शिकायतें की थीं।
31 मार्च को नए वित्तीय वर्ष में जिले के क्षय रोगियों को पोषण सामग्री के लिए मिलने वाले पांच सौ रुपये नहीं भेजे गए थे। शुक्रवार को आईं एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत ने सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित से नाराजगी जताई थी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अंसार अली के अनुपस्थित होने के चलते उनके अधीनस्थों को जल्द ही रुपये खातों में ट्रांसफर कराने के निर्देशित किया था।
इसके बाद शनिवार को रुपये भेजने का सिलसिला शुरू हो गया। दो महीने की धनराशि एक साथ मिलने से क्षय रोगियों को राहत मिली है।-- -- -- -- -
विज्ञापन
टीबी रोगियों को गोद लेंगे गणमान्य
-पिछले वित्तीय वर्ष में 458 टीबी रोगियों को चीनी मिल समेत गणमान्य लोगों ने गोद लेकर उनके खान-पान का जिम्मा लिया था। इस बार 68 नए टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए लोगों से मदद मांगी गई। जल्द ही कार्यक्रम का आयोजन कराने की तैयारी है।
-- -- -- -- -
-वित्तीय वर्ष के चलते खातों में रुपये नहीं भेजे जा सकें थे। शनिवार को प्रत्येक टीबी रोगी के खाते में दो माह के हिसाब से एक हजार रुपये भेजे गए हैं।
डॉ. अंसार अली, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
31 मार्च को नए वित्तीय वर्ष में जिले के क्षय रोगियों को पोषण सामग्री के लिए मिलने वाले पांच सौ रुपये नहीं भेजे गए थे। शुक्रवार को आईं एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत ने सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित से नाराजगी जताई थी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अंसार अली के अनुपस्थित होने के चलते उनके अधीनस्थों को जल्द ही रुपये खातों में ट्रांसफर कराने के निर्देशित किया था।
विज्ञापन
इसके बाद शनिवार को रुपये भेजने का सिलसिला शुरू हो गया। दो महीने की धनराशि एक साथ मिलने से क्षय रोगियों को राहत मिली है।