फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the rain, the heat and humidity made people miserable

Shahjahanpur News: बारिश के बाद गर्मी और उमस ने लोगों को किया बेहाल

Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the heat and humidity made people miserable
बारिश से पुलिस लाइन में रिक्रूट प्र​शिक्षण केंद्र के सामने मैदान में भरा पानी। संवाद
शाहजहांपुर। तेज बारिश के बाद सोमवार को सुबह निकली धूप ने लोगों को गर्मी और उमस से बेहाल कर दिया। बारिश के असर से न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई।
विज्ञापन

वातावरण में नमी रहने से अधिकतम तापमान में भी 2.4 डिग्री की गिरावट हुई है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम विभाग के मुताबिक उमस और गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 17 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 67 प्रतिशत है। पूर्वी हवा चल रही है। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बारिश से शहर में हुआ जलभराव
सोमवार रात हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि रात का समय होने की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लोग अपने घरों में पहुंच गए थे। कचहरी के पास, रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर पानी भरा रहा।

-------
धान की रोपाई हुई तेज, तोरई-लौकी को नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बारिश अच्छी होने से धान की रोपाई तेज हो गई है। धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। गन्ना की फसल को भी बारिश से फायदा होगा। उर्द, तिल, मूंगफली, बाजरा, मक्का, ज्वार आदि की फसलों की बोआई शुरू हो जाएगी। ट्यूबवेल के जरिये पानी से खेत भरने में आने वाला डीजल का बड़ा खर्च बच गया है। तोरई, लौकी, खीरा, कद्दू के खेत में पानी भरने से फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed