फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the paramedical students, statements will now be recorded from the patient.

Shahjahanpur News: पैरामेडिकल छात्राओं के बाद अब मरीज के होंगे बयान

Thu, 23 Jul 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
After the paramedical students, statements will now be recorded from the patient.
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में हुए बवाल के मामले में पैरामेडिकल छात्राओं के बायान के बाद अब मरीज के बयान लिए जाएंगे। 17 जुलाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में मदनापुर थाना क्षेत्र के महियाबाद गांव निवासी विजय प्रताप की 19 वर्षीय बेटी लता सिंह की डायलिसिस कराने के दौरान हंगामा हो गया था। पैरामेडिकल छात्रा और उसकी बहन पर मरीज से मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने डायलिसिस यूनिट में तोड़फोड़ करने के साथ ही छात्राओं को जमकर पीटा था। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने पैरामेडिकल छात्रा की ओर से दो नामजद व 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। चौथे दिन मरीज के पिता विजय प्रताप सिंह की ओर से छात्रा अल्का वर्मा और उसकी बहन अनुष्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने जांच की। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि विवेचना जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed