{"_id":"666631ada362cc0b8f011104","slug":"after-the-murder-playing-with-the-currents-angry-family-members-blocked-the-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-120255-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हत्या के बाद धाराओं से खेल, नाराज परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हत्या के बाद धाराओं से खेल, नाराज परिजनों ने लगाया जाम
Mon, 10 Jun 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर उर्फ चित्ती निवासी गोविंद सक्सेना (25) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस पर धाराओं में खेल करने का आरोप लगा है। नाराज परिजनों ने रविवार को एसपी कार्यालय और खिरनीबाग चौराहे पर धरना देकर विरोध जताया। एसपी ने थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व हल्का इंचार्ज सत्यवीर को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर गोविंद बैंक में बाइक की किस्त जमा कर घर लौट रहे थे। गांव के मोड़ के पास लिफ्ट मांगकर दो लोग उनकी बाइक पर बैठ गए। गोविंद के पेट में गोली मारकर बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने गोविंद को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पुलिस कार्यालय की ओर चल दिए। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया, फिर भी परिजन और ग्रामीण करीब साढ़े तीन बजे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नरेश भोजवाल के साथ पुलिस कार्यालय पहुंच गए। धरना देते हुए मदनापुर पुलिस पर आरोपों की बौछार कर दी। मृतक के पिता विश्राम ने एसपी सिटी संजय कुमार प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बदमाश बाइक और एक हजार रुपये लूटकर ले गए। थानाध्यक्ष व हल्का दरोगा ने दबाव बनाकर एक अन्य व्यक्ति से तहरीर लिखवाई। उनकी बात का तहरीर में जिक्र नहीं किया। लूट की धारा भी नहीं लगाई।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने दबाव बनाकर व धमकी देकर अंगूठा लगवा लिया। हल्का इंचार्ज व दो सिपाहियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन कुछ देर के बाद खिरनीबाग चौराहे पर पीड़ितों ने जाम लगा दिया। एसपी सिटी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीओ सदर अमित चौरसिया, सीओ सिटी सौम्या पांडेय, इंस्पेक्टर सदर बाजार रवींद्र सिंह, चौक इंस्पेक्टर राजीव तोमर व रोजा थाना प्रभारी राजीव सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई के बिना मानने को तैयार नहीं थे। शाम करीब सात बजे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व हल्का इंचार्ज सत्यवीर को निलंबित करने का आश्वासन मिलने पर धरना खत्म हुआ।
-- -- -- --
पुलिस को रूट करना पड़ा डायवर्ट
-ग्रामीणों के शव लेकर पहुंचने के बाद खिरनीबाग चौराहे पर धरना देने के चलते पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। बड़े वाहनों को रास्ते से नहीं निकाला गया। चौराहे पर जाम के चलते शहर का यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
-- -- -- --
सीसीटीवी कैमरे से नहीं लगा सुराग, आज होगा अंतिम संस्कार
-गोविंद की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। उसमें कोई सुराग नहीं लग सका है। ऐसे में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं। दूसरी ओर थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज पर कार्रवाई के बाद परिजन शाम को शव लेकर गांव पहुंचे। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसके लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।
-- -- -- -
-मदनापुर में हत्या के बाद उचित धाराएं नहीं लगाने के आरोप में थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी।
अशोक कुमार मीणा, एसपी