फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After investigation at night, ADO gave clean chit... trolley left the police station

Shahjahanpur News: रात में ही जांच कर एडीओ ने दी क्लीनचिट...थाने से छूट गई ट्रॉली

Wed, 08 Oct 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
After investigation at night, ADO gave clean chit... trolley left the police station
खुटार में स​मिति पर पकड़ी गई ट्रॉली में लदी खाद। संवाद
खुटार। साधन सहकारी समिति से रात में खाद उठाए जाने पर किसानों का हंगामा होने के बाद एडीओ कोऑपरेटिव ने रात में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए क्लीनचिट दे दी। इसके बाद थाने लाए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने छोड़ दिया। मामले को लेकर कई तरह से चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति लालपुर में सोमवार शाम सात बजे ट्राॅली में डीएपी खाद लादी जा रही थी। जानकारी होने पर लालपुर, सरेली, सलनहां आदि गांवों के तमाम किसानों ने मौके पर पहुंचकर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा और नारेबाजी करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इस पर ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर छोड़कर चालक भाग गया था। किसानों का आरोप था कि समिति के सदस्य किसान एक-एक बोरी खाद के लिए परेशान होते है जबकि मिलीभगत करके रात में खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मामले की पूरी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया था। समिति के सचिव मनोज यादव ने बताया था कि ट्रॉली में लादी जा रही खाद दिन में आवंटित की गई थी।
जिसके बायोमीट्रिक डिवाइस पर किसान का अंगूठा भी लगा है, लेकिन वह किसी कारण दिन में खाद नही ले जा सका। शाम को उसकी खाद ट्राॅली में लादी जा रही थी। कोई कालाबाजारी नहीं की जा रही है। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई तो एडीओ कोआपरेटिव अभय राज ने रात में ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए खाद वितरण को सही पाया। इसके बाद उन्होंने ट्रॉली छोड़ने के लिए पुलिस को लिखित पत्र दे दिया।

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि एडीओ की ओर से क्लीन चिट दिए जाने के बाद ट्रॉली को छोड़ा गया है। ट्रॉली में कुल 26 बोरी डीएपी खाद लदी हुई थी। इस संबंध में समिति के सचिव और एडीओ कोआपरेटिव ने मंगलवार को वार्ता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed