{"_id":"6951791849f95b934c076871","slug":"after-a-love-marriage-the-husband-was-accused-of-harassing-his-wife-for-dowry-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-161607-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेम विवाह के बाद पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेम विवाह के बाद पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार अंतर्गत शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के रहने वाले पति शुभम समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि उसका शुभम से वेबसाइट के माध्यम से संपर्क हुआ था। पिछले साल जुलाई माह में प्रेम विवाह कर लिया। आरोप है कि शादी के बाद से पति व उसके घरवाले दहेज में दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये दिए बिना विवाह को मान्यता देने के लिए तैयार नहीं हैं। जब रुपये देने में असमर्थता जताई तो विदा कराने से मना कर दिया। शाहजहांपुर में स्थित मकान को बेचकर रुपया देने की बात कही।
महिला ने बताया कि इस साल 20 फरवरी की रात ससुराल वाले घर आए। दहेज देने से मना करने पर मारपीट की। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद थाने में तहरीर दी तो पति ने माफी मांग ली। फिर कुछ दिन बाद पति दोबारा प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
कचहरी आकर भी गालियां दीं। मारपीट की गई। आरोप है कि एक दिसंबर की रात पति ने घर आकर मकान का बैनामा करने का दबाव बनाया। बेल्ट व लात घूंसों से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। उत्पीड़न के चलते मानसिक अवसाद में हैं। आरोप है कि पति मोबाइल पर व्हाट्सएप पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक मेसेज भेज रहे है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।